स्वयं विचार कीजिये :-
१- शब्दकोश में असंख्य शब्द होते हुए भी मौन होना सब से बेहतर है।
२- दुनिया में हजारों रंग होते हुए भी सफेद रंग सब से बेहतर है।
३- खाने के लिए दुनिया भर की चीजें होते हुए भी उपवास शरीर के लिए सबसे बेहतर है।
४- पर्यटन के लिए रमणीक स्थल होते हुए भी पेड़ के नीचे ध्यान लगाना सबसे बेहतर है।...
५- देखने के लिए इतना कुछ होते हुए भी बंद आँखों से भीतर देखना सबसे बेहतर है।
६- सलाह देने वाले लोगों के होते हुए भी अपनी आत्मा की आवाज सुनना सबसे बेहतर है।
७- जीवन में हजारों प्रलोभन होते हुए भी सिद्धांतों पर जीना सबसे बेहतर है।